
PM Modi : पटना स्थित विधानसभा परिसर निर्माण को आज पूरे 100 हो गए हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर जाएंगे। इसके अलावा पीएम मोदी झारखंड का भी आज ही दौरा करेंगे। झारखंड के में 16,800 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्धाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देवघर दौरे के दौरान रोड शो भी करेंगे। पीएम मोदी के देवघर में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, मंगलवार शाम को बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल होने के लिए पटना में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा संग्रहालय की आधारशिला भी रखी जाएगी। पीएम मोदी के पटना दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड के देवघर जिले में हवाई अड्डा सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी 11.5 किमी के रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। देवघर में पीएम मोदी के करीब चार घंटे तक रुकने का कार्यक्रम है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
प्रधानमंत्री देवघर दौरे के दौरान रांची रेलवे स्टेशन परियोजना, देवघर एम्स का भी लोकार्पण करेंगे। आज दोपहर में झारखंड के देवघर पहुंचेंगे। देवघर में 16,800 करोड़ रुपये की लागत से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना है। पीएम मोदी बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में जाएंगे और दर्शन-पूजन करेंगे।
Lucknow News: प्रदेश के 50.10 लाख गन्ना किसानों को बांटे अंशधारक प्रमाणपत्र