MP Assembly Election 2023: राज्य में शुरू हुआ चुनावी सभाओं का दौर, भाजपा ने की जबरदस्त शुरुआत-कांग्रेस पड़ी धीमी, पीएम मोदी-अमित शाह और राजनाथ करेंगे रैलियां
pm modi amit shah rajnath singh plab to head to madhya pradesh to do rallies for mp election 23
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:39 PM
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए राज्य में चुनाव प्रचार तेज होने लगा है। पहले सभी दलों की नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया चल रही थी। अब चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बड़े नेता मैदान में उतर गये हैं। एक के बाद एक रैलियों के आयोजन की खबरें आ रही हैं।
चुनाव प्रचार में बीजेपी आगे चल रही है। पार्टी के बड़े नेता राज्य का दौरा करने लगे है। हालांकि कांग्रेस के चुनाव प्रचार में अभी तेजी नहीं आई है और पार्टी के कुछ नेता ही रैलियां करने की तैयारी में है। बीजेपी की ओर से पीएम मोदी, अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश का दौरा करने वाले है।
बीजेपी के ये नेता करेंगे चुनावी सभाओं को संबोधित
ग्वालियर-चंबल अंचल में चुनाव प्रचार में भाजपा काफी एक्टिव दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को अंचल के दौरे पर रहेंगे। एक तरफ अमित शाह इंटक मैदान में आयोजित पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे तो दूसरी ओर पीएम मोदी नौ नंवबर को मुरैना जाएंगे जहां वे कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
केवल पीएम मोदी और अमित शाह ही नहीं, बल्कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शनिवार को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे और वे गोहद, भिंड व मेहगांव में चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री का यह चौथा दौरा होगा, इससे पहले वे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक और भाजपा की पांचवी जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भी राज्य का दौरा किए थे साथ में एक और बार वे यहां आए थे।
कैसा चल रहा है कांग्रेस का चुनाव प्रचार
राज्य में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की अगर बात करेंगे तो पार्टी काफी धीरे शुरुआत कर रही है और इसके बड़े नेता अभी केवल गिनी चुनी रैलियां ही कर रही हैं। उधर, चार नंवबर को उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी राज्य का दौरा करने वाले हैं और वे यहां एक चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे।
साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पीएम मोदी की तरह नौ नंवबर को मुरैना का दौरा कर सकते हैं। दिग्विजय सिंह के इस दौरे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के बड़े नेता राज्य का दौरा कर सकते हैं।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।