
PM Modi Bihar Rally : पीएम मोदी ने बिहार के जमुई में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लालू यादव पर निशाना साधा है । पीएम मोदी ने कहा जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लेते हैं वे क्या भला करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जंगलराज, भ्रष्टाचार और नक्सलवाद के मुद्दे पर RJD और कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। पीएम ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा लें वो क्या बिहार का भला करेंगे।पीएम मोदी की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान समेत एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।