विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था में हुई बड़ी चूक ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। शहर के बाहरी इलाके स्थित ‘आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर’ की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध जिलेटिन छड़ें मिलने के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत सख्त कार्रवाई की है।

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था में हुई बड़ी चूक ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। शहर के बाहरी इलाके स्थित ‘आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर’ की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध जिलेटिन छड़ें मिलने के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत सख्त कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही सामने आने पर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और चार कांस्टेबल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी की नजर सर्किट और टाइमर से जुड़ी जिलेटिन छड़ों पर पड़ी, जिसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया गया। PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले उस समय सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए, जब उनके निर्धारित रूट के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। बेंगलुरु दक्षिण के रामनगर क्षेत्र में चलाए जा रहे सुरक्षा निरीक्षण और सफाई अभियान के दौरान फुटपाथ किनारे दो जिलेटिन छड़ें मिलीं। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह स्थान प्रधानमंत्री की सभा स्थल से महज तीन किलोमीटर दूर था और उनका काफिला इसी मार्ग से गुजरने वाला था। PM Modi
मामले को गंभीर मानते हुए बेंगलुरु दक्षिण जिले के पुलिस अधीक्षक आर. श्रीनिवास गौड़ा ने एक सब-इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक इन सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर रखा जाएगा। PM Modi
घटना सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक सरकार पर तीखा हमला बोला है। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने इसे राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता करार दिया।
उन्होंने कहा कि यदि थोड़ी भी चूक हो जाती, तो देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। PM Modi
विज्ञापन