
PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को जहां पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में है। आज उन्होंने यहां भारत देश में 70 साल पहले विलुप्त हो चुके चीतों को संरक्षित करने का कार्य किया है। आज उन्होंने कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 5 मादा और 3 नर चीतों को छोड़ा। इन चीतों को यहां छोड़ने का मकसद देश में चीतों की गुंज एक बार फिर से सुनना है।
आपको बता दें कि चीतों को लेकर एक विशेष चार्टर कार्गाे प्लेन शनिवार को नामीबिया से भारत पहुंचा था। इसके बाद भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टरों के जरिए इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क पहुंचाया गया था। जहां पीएम मोदी ने तीन चीतों को उद्यान में छोड़ा दिया, ताकि इनका वंश आगे बढ़ से और फिर से भारत में चीतों की गुंज सुनाई दे सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में बॉक्स खोलकर आजाद किया। बाद में मोदी ने इनकी तस्वीरें भी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में आजाद किए नामीबिया से आए चीते, अभी एक महीने तक क्वारंटाइन में रहेंगे। जिसके बाद उन्हें बड़े बाड़ों में रखा जाएगा।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्वालियर पहुंचने पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे।
बता दें कि पांच मादा और तीन नर चीतों को लेकर विमान ने नामीबिया से उड़ान भरी थी। नामीबिया से भारत लाने के लिए विमान में विशेष माप वाले पिंजरे बनाए गए थे। करीब 11 घंटे की यात्रा करके ये चीते शनिवार सुबह ग्वालियर में उतरे थे।