नौसेना के साथ दिवाली मनाकर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं PM मोदी
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:55 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार दिवाली का पर्व खास अंदाज़ में मनाया — देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ। उन्होंने इस अवसर को "सौभाग्यशाली" बताते हुए कहा कि देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में तैनात इन बहादुर जवानों के बीच रहकर दिवाली मनाना उनके लिए गर्व की बात है। PM Modi
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा “मैं कल से आपके बीच हूं और हर पल मैंने उस पल को जीने के लिए कुछ न कुछ सीखा है। आपका समर्पण इतना ऊंचा है कि मैं उसे जी तो नहीं पाया, लेकिन मैंने उसे अनुभव ज़रूर किया है।” प्रधानमंत्री मोदी ने रात में गहरे समुद्र के बीच बिताए पलों और सूर्योदय की सुंदरता का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि यह दृश्य उनकी दिवाली को और भी अविस्मरणीय बना गया।
“आज, एक तरफ मेरे पास अनंत क्षितिज और आकाश है, और दूसरी तरफ अनंत शक्तियों का प्रतीक यह विशालकाय आईएनएस विक्रांत। समुद्र के पानी पर सूर्य की किरणें दिवाली के दीयों की तरह जगमगा रही हैं।” प्रधानमंत्री की यह दिवाली देश के सशस्त्र बलों के प्रति उनके सम्मान और जुड़ाव को दर्शाती है। इससे पहले भी वे पर्वों पर जवानों के साथ समय बिताते रहे हैं, चाहे वह हिमालय की बर्फीली चोटियां हों या राजस्थान का रेगिस्तान। PM Modi