PM Modi In Sikar: वीरों की धरती राजस्थान के सीकर में आज "क्विट इंडिया " की हुंकार? खोले लाल डायरी के पन्ने
PM Modi In Sikar
भारत
चेतना मंच
27 Jul 2023 11:17 PM
PM Modi In Sikar: राजस्थान की धरती सीकर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां एक तरफ विपक्ष के लिए लाल डायरी के पन्ने खोलें और क्विट इंडिया की हुंकार भरी वहीं दूसरी तरफ राजस्थान राज्य में 12 नए कॉलेज का तोहफा और मिट्टी के लाल किसानों को 1.25 लाख किसान समृद्धि केन्द्रों का तोहफा समर्पित किया। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सीकर में मां शाकंभरी और बालाजी की जय जयकार करते हुए राजस्थान की किस्मत बदलने का जोरदार आश्वासन दिया और साथ ही विपक्ष की राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उनकी सरकार को लूट की दुकान और झूठ का बाजार भी बताया। आओ चलते हैं राजस्थान के सीकर में क्विट इंडिया की ललकार के साथ क्या मिला ?क्या था ?क्या है किसान समृद्धि योजना कितने मेडिकल कॉलेज थे ?और कितने नए बनाए गए और क्या है यह क्विट इंडिया का नारा जबकि आज आजादी को 75 साल हो गए हैं और हम अमृत वर्ष मना रहे हैं चलते हैं.. सीकर की धरती से बीज से बाजार तक की दुनिया में ... कम दर कदम सीकर की धरती से मेडिकल कॉलेज तक.. शाकुंभरी देवी से क्विट इंडिया की हुंकार तक....
अगर हम मिट्टी के लाल किसानो की बात करें तो हजारों किसानो की मौजूदगी में आज प्रधानमंत्री ने राजस्थान सीकर में जय खाटू श्याम जी , जय बालाजी के साथ राजस्थान के किसानों का अभिनंदन किया... पूरे जोश के साथ प्रधानमंत्री ने आज बताया कि केंद्र सरकार किसानों को बीज से बाजार तक उनके कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चल रही है और अब उन्होंने 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्रों का तोहफा धरती के पुत्रों को दिया है।
किसानों को मिला 1.25 लाख किसान समृद्धि केन्द्रों का तोहफा... जल्दी ही और खुलेंगे 1.75 लाख किसान समृद्धि केंद्र
क्या है किसान समृद्धि केंद्र? क्या सुविधा मिलेगी इन केन्द्रों पर? अब किसान उच्च किस्म की बीजों की तलाश में या उर्वरक खाद्य की तलाश में, मशीनों की तलाश में इधर-उधर नहीं भटकेंगे बल्कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित किसान समृद्धि केन्द्रों पर उन्नत किस्म के बीच और खाद प्राप्त कर सकेंगे। यही नहीं किसानों से संबंधित औजार और मशीनों की पूरी जानकारी के बारे के लिए भी किसान इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर नहीं होंगे। वन विंडो स्टॉप पर उनके लिए हर सुविधा उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री ने आज सीकर में नई किस्म के यूरिया का शुभारंभ भी किया। प्रधानमंत्री ने किसानों से कहा कि वह समय निकालकर इन केंद्रों पर कृषि से संबंधित जानकारी के लिए घूमने और जानकारी लेने अवश्य जाएं। क्योंकि इन केन्द्रों पर सिर्फ बीज खरीदने या खाद लेने की व्यवस्था ही नहीं होगी बल्कि यहां पर कृषि संबंधी तमाम मशीनों और औजारों से संबंधित भी पूरी जानकारी भी होगी और यहां से खरीदारी की व्यवस्था भी हो सकेगी। किसान समृद्धि केंद्र कृषि की उन्नत व्यवस्था के लिए और उनकी प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
वन विंडो स्टॉप पर उनके लिए हर सुविधा उपलब्ध होगी
PM Modi In Sikar
प्रधानमंत्री ने किसान समृद्धि केन्द्रो को वन स्टॉप सेंटर बताते हुए कहा के इन केन्द्रों पर खाद के साथ ही खेती से संबंधित मशीन और बाजार भी मिलेंगे और जानकारी भी। उन्होंने कहा भारत का विकास तभी हो सकता है जब गांव विकसित हो... और हमारी सरकार कामों के विकास पर हर सुविधा पहुंचाने की तरफ काम कर रही है । प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों की सुख समृद्धि और कृषि के विकास के लिए केंद्र सरकार एक से बढ़कर एक योजनाएं ला रही है। प्रधानमंत्री ने बताया की , प्रधानमंत्री किसान जलनिधि खातों में विश्व की सबसे बड़ी योजना में दर्ज 2 लाख 60000 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में डाले गए और इसके अलावा चौथी इंस्टॉलमेंट भी उसमें शामिल हो जाएगी जो कि किसानों के हितों में अहम भूमिका अदा करेगी।
राजस्थान की किस्मत बदलेगी! : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा रूस गृह युद्ध के दौरान जब तमाम देशों में यूरिया के दाम दोगुनी हो गए थे तब भारत में मात्र 286 में यूरिया का बैग केंद्र सरकार द्वारा प्रोवाइड कराया जा रहा था जबकि पाकिस्तान में इस यूरिया के बैग की कीमत 700 रुपए थी और चीन में इस यूरिया की कीमत 2100 और अमेरिका में 3000 और बांग्लादेश में 720 थी लेकिन भारत सरकार ने गृह युद्ध से प्रभावित यूरिया की महंगाई को अपने देश में प्रभावित नहीं होने दिया और किसानों को 286 रुपए में ही यूरिया का खाद उपलब्ध कराया।
प्रधानमंत्री ने राजस्थान के किसानों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी किस्मत बदलेगी भारत सरकार पूरी तरह से जनहित की कल्याण की योजनाओं और किसान से संबंधित कल्याण के लिए पूरी तरह से कार्यरत है।
सीकर को दिए गए तमाम उपहार के बीच प्रधानमंत्री ने 1600 फार्मर्स प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशंस को ओपन नेटवर्क्स का डिजिटल कॉमर्स का उद्घाटन भी किया गया जिसका लक्ष्य किसानों को स्थानीय स्तर पर ऑनलाइन पेमेंट बिजनेस आदान प्रदान करना आदि रहा। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा की सरकार ने किसान सम्मान निधि खातों में 8.5 करोड़ लाभार्थियों के खाते में सीधे 17000 करोड रुपए भी जमा कराए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा भाजपा की केंद्र सरकार किसानों के लिए कंधे से कंधे मिलाकर कार्य कर रही है क्योंकि किसानों की समर्थन से ही देश विकास की बुलंदियों पर पहुंचता है
PM Modi In Sikarराजस्थान को 12 नए बड़े मेडिकल कॉलेज का तोहफा
प्रधानमंत्री ने आज सीकर राजस्थान में पांच नए मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करके चित्तौड़गढ़ धौलपुर सिरोही सीकर और श्री गंगाधर में नए मेडिकल कॉलेज का तोहफा 14000 करोड रुपए की लागत से दिया। इसके अलावा राजस्थानके करौली , झुंझुनू सवाई माधोपुर जैसलमेर और टोंक में साथ मेडिकल कॉलेज का तोहफा प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा राजस्थान में पिछली सरकारों में मात्र दस मेडिकल कॉलेज थे जबकि भाजपा की केंद्र सरकार ने इनकी संख्या इन 12 नए मेडिकल कॉलेज को मिलाकर 35 कर दी है।
एमबीबीएस के छात्रों को मिलेगा लाभ 258 प्रतिशत सीटे बढ़ी..
मेडिकल कॉलेज खुलने से राजस्थान में वर्ष 2013-14 की तुलना में मेडिकल की जो सीट मात्र 1750 थी वह बढ़कर 6275 हो जाएगी। यह 58% की बढ़त है और मेडिकल कॉलेज जो नौ से बढ़कर 35 हो गए यह 258% की बढ़त है।
एकलव्य और केंद्रीय स्कूलों का तोहफा ट्राइबल जाति के लिए..
प्रधानमंत्री ने राजस्थान के लिए उदयपुर बांसवाड़ा प्रतापगढ़ दुर्गापुर जोधपुर में मॉडर्न रेजिडेंशियल स्कूल और केंद्रीय विद्यालयों का तोहफे का उल्लेख भी किया उन्होंने कहा की राजस्थान में एकलव्य स्कूल ट्राइबल जाति के लिए मॉडर्न रेजिडेंशियल स्कूलों की सुविधाओं के साथ उनकी शिक्षा में महत्वपूर्ण साबित साबित हो रहे हैं।
PM Modi In Sikarराजस्थान के लिए हाईटेक तोहफे
प्रधानमंत्री ने राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर और उसके विकास के लिए हाईटेक विकास का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान को विकास की बुलंदियों पर जाने के लिए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और अमृतसर जौनपुर जामनगर एक्सप्रेस वे भी जनता को समर्पित है। राजस्थान की धरती सांस्कृतिक धरोहर में बहुत समृद्ध है और हम इसके विकास और एक्सपेंशन के लिए प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस की राज्य सरकार पर साधा निशाना, किए तीखे प्रहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की राज्य सरकार पर राजस्थान की मौजूदा हालात पर कड़े तंज कसते हुए कहा...
"इंडिया नाम के पीछे अपने पाप छुपाने की कोशिश""विपक्ष को सैनिकों पर भरोसा नहीं""कई लोग नाम बदलकर गोरख धंधा कर रहे हैं""तब अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा था जब महात्मा गांधी ने क्विट इंडिया का नारा दिया था और अब...गरीबों से छल के लिए सभी ने मिलकर अपनी पार्टी को दिया है इंडिया का नाम""टुकड़े टुकड़े गैंग को लगाते हैं यह अपने गले..."कांग्रेस की सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा यह लोग झूठ की बाजार में लूट की दुकान सजाते हैंवर्ष 2024 के लिए कमल खिलाने के लिए दी राजस्थान की किस्मत बदलने की गारंटी PM Modi In Sikar
प्रधानमंत्री ने कहा राजस्थान वीरों की धरती है यह दलित की बहन बेटियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रधानमंत्री ने सीधे सीधे कहा की राजस्थान की किस्मत बदलेगी और राजस्थान के लोग इस दिशा में सोचेंगे जहां विपक्ष ने नाम बदलने का सिस्टम शुरू किया है और अपने पाप छिपाने की कोशिश की है वहीं भाजपा सरकार जनहित के तमाम कार्य करके राजस्थान की कीमत बदलेगी मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष को अपने सैनिकों पर भरोसा नहीं है अगर भरोसा होता तो वह सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न नहीं उठाते और वह वोट बैंक की राजनीति के लिए विदेश में अपने संबंध बनाने की बात भी नहीं करते और ना वह टुकड़े-टुकड़े गैंग को गले लगाते
प्रधानमंत्री ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में पक्का घर बनाने की गारंटी , मुफ्त राशन की गारंटी दी। कोरोना के समय में पीड़ितों को मुफ्त इलाज की गारंटी दी। मुफ्त वैक्सीन की गारंटी दी । 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त करने की गारंटी गरीबों को दी। जन औषधि केंद्र में सस्ती दवाइयां दिलाने की गारंटी दी।
दोस्तों राजस्थान की लाल डायरी क्या है।
राजस्थान की लाल डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे दर्ज है, अगर यह पैन खुला तो इन लोगों की बोलती बंद हो जाएगी। लाल डायरी के पन्नों के खुलने के बाद उनकी बोलती बंद हो रही है।
. प्रधानमंत्री ने पूछा आज क्या जनता गांधी जी के रास्तों को अपनाएगी "क्विट इंडिया?" प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के क्विट इंडिया मूल मंत्र राजस्थान में वर्ष 2024 के चुनाव के लिए लिए जनता को दे दिया और राजस्थान की किस्मत बदलने का आवाहन किया
मीना कौशिक