प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच अहम बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास पर हुई करीब 20 मिनट की इस मुलाकात में बिहार के विकास, एनडीए गठबंधन के बीच बेहतर तालमेल और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा हुई।

PM Modi and Nitish Kumar Meeting : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच अहम बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास पर हुई करीब 20 मिनट की इस मुलाकात में बिहार के विकास, एनडीए गठबंधन के बीच बेहतर तालमेल और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में बिहार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों नेताओं ने विचार-विमर्श किया। सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने, केंद्र और बिहार सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने तथा एनडीए की भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हुई। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे। PM Modi and Nitish Kumar Meeting
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम सामने आए हैं। लंबे समय से एनडीए के प्रभाव वाली इस सीट पर भाजपा को मिली हार के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। बांकीपुर उपचुनाव में आए नतीजों ने एनडीए के चुनावी समीकरणों और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व की बैठक को आने वाले समय की रणनीति तय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। PM Modi and Nitish Kumar Meeting
सूत्रों का कहना है कि बैठक में बांकीपुर उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा भी की गई। चुनाव में हार के कारणों, संगठन की भूमिका, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और गठबंधन के भीतर बेहतर तालमेल जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है। हालांकि, बैठक में किन-किन विषयों पर अंतिम रूप से सहमति बनी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों दलों की ओर से फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। PM Modi and Nitish Kumar Meeting
विज्ञापन