
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से मंगलवार यानि कि 22 नवंबर को देश भर में 45 स्थानों पर 71000 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। ये नियुक्ति पत्र रोजगार भर्ती के तहत नियुक्त हुए नए लोगों को दिया जाएगा। इस बात की जानकारी कॉर्मिक मंत्रालय की तरफ से दी गई है। वहीं, इस दौरान पीएम मोदी नवनियुक्तों को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आपके बता दें कि इससे पहले अक्टूबर में रोजगार मेले के तहत 75,000 नए नियुक्त लोगों को ऑफर लेटर सौंपा गया था।
प्रधानमंत्री की तरफ से गुजरात और हिमाचल के नवनियुक्तों को ऑफर लेटर नहीं सौंपा जाएगा। क्योंकि गुजरात और हिमाचल में चुनाव की वजह से आचार-संहिता लागू है। ऐसे में अगर ऑफर लेटर वहां पर बांटा जाएगा तो आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन होगा। आपको बता दें कि गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। जबकि हिमाचल में वोटिंग हो चुकी है। दोनों ही राज्यों में रिजल्ट का ऐलान 8 दिसंबर को किया जाएगा।
रोजगार मेले के तहत अब शिक्षक, लेक्चरर्स, नर्स, नर्सिंग ऑफिसर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, अन्य तकनीकी और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। इसके अलावा कई सशस्त्र बलों में भी रोजगार मेले के तहत नियुक्तियां की जा रही हैं। आपको बता दें कि रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की तरफ संबंधित योग्यता के आधार पर लोगों को रोजगार दिया जाता है।