PM Modi : महिला दिवस पर पीएम मोदी का तोहफा ,दी बड़ी जिम्मेदारी
PM Modi
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:26 PM
PM Modi : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर नारी सशक्तिकरण का जिक्र करते है। हाल ही में अपने मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि इस बार वो महिला दिवस के अवसर पर अपने सोशल मीडिया साइट्स की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में सौपेंगे। आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने किए गयउ इस वादे को पूरा किया है।
महिलाओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
आज अंतराष्ट्रीय दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट जैसे X ( पूर्व में Twitter) और इंस्टाग्राम की जिम्मेदारी विशेषकर उन महिलाओं को सौपा है , जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना और देश का नाम रोशन करते हुए विभिन्न उपलब्धियों को हासिल किया है। बता दें कि आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा - आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम नारी शक्ति को नमन करते है। हमारी सरकार द्वारा हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास किए है। जो हमारी योजनाओं में अक्सर दिखता है। आज इस अवसर पर जैसा कि मैंने आप सभी से वादा किया था , मेरी सोशल मीडिया को उन महिलाओं को सौंपा जाएगा जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बना रही है।
क्या वादा किया था पीएम मोदी ने ?
हाल ही में अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात का जिक्र किया था कि इस बार के अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उनकी सोशल मीडिया हैंडल की कमान महिलाओ के हाथों में होगी। बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी ने उन सभी महिलाओं को याद भी किया था जो विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से हर वक़्त देश के लिए समर्पित है। PM Modi :