PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। NMACC में 2 संदिग्ध हिरासत में लिए गए। एक के पास फर्जी PMO ID और दूसरे के पास बंदूक मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से पहले बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में सुरक्षा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने यहां से दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक पर खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताने का आरोप है, जबकि दूसरे के पास से बंदूक बरामद होने की जानकारी सामने आई है। PM Modi
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा जांच के दौरान एक युवक ने खुद को PMO का अधिकारी बताया। उसके पास प्रधानमंत्री कार्यालय का पहचान पत्र भी था। जांच में यह ID फर्जी पाई गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है। वह एक बॉडीगार्ड के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था। उसके साथ मौजूद बॉडीगार्ड के पास से बंदूक बरामद होने की बात सामने आई है। PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए NMACC और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी दौरान संदिग्धों की पहचान और उनके दस्तावेजों की जांच की गई। फर्जी PMO ID और हथियार मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को हिरासत में लिया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचे और उनके वहां आने का वास्तविक मकसद क्या था। PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में Global Fintech Fest 2026 के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। इसी कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। ऐसे में कार्यक्रम स्थल से दो संदिग्धों का पकड़ा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण मामला माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और उनकी पृष्ठभूमि तथा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के उद्देश्य की जांच की जा रही है। PM Modi
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों संदिग्धों का कोई आपराधिक नेटवर्क या किसी बड़ी साजिश से संबंध है या नहीं। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच के बाद ही इस मामले में आगे की तस्वीर साफ होगी। PM Modi
विज्ञापन