PM मोदी आज लाल किले पर वास्तुकला प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन; सांस्कृतिक संवाद का बनेगा सेतू
इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी जी आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन' और छात्र 'समुन्नति' का भी उद्घाटन करेंगे...
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 03:42 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 03:42 AM
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लाल किले में भारत के पहले कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी जी आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन' और छात्र 'समुन्नति' का भी उद्घाटन करेंगे।
PM Modi लाल किले पर आईएएडीबी-2023 महोत्सव का करेंगे उद्घाटन:
आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर पहले भारतीय कला वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ के बयान के अनुसार PM Modi का विजन रहा है कि वेनिस, साओ पाउलो, सिंगापुर, सिडनी और शारजाह जैसे अंतरराष्ट्रीय इवेंट की तरह देश में एक प्रमुख वैश्विक सांस्कृतिक पहल विकसित करें और उसको संस्थागत करें।
9 से 15 दिसंबर तक चलेगा आयोजन:
प्रेस सूचना ब्यूरो के अनुसार आईएएडीबी का आयोजन 9 से 15 दिसंबर, 2023 तक लाल किला, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी। पीएम मोदी द्वारा लाँच किया जा रहा यह कार्यक्रम, यह हाल ही में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो मई 2023 और लाइब्रेरी फेस्टिवल अगस्त 2023 जैसी प्रमुख पहलों का भी अनुसरण करता है। भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक समारोह दिल्ली में संस्कृतिक क्षेत्र के परिचय के रूप मे कार्य करेगा। पीएमओ के अनुसार यह कार्यक्रम कलाकारों, वास्तुविदो, फोटोग्राफरों, कला विशेषज्ञों और आम लोगों के बीच सांस्कृतिक संवाद को मजबूत बनाने का माध्यम बनेगा। यह कला, वास्तुकला और डिजाइन के रचनाकारों के साथ विस्तार और सहयोग करने के लिए भी रास्ते और अवसर प्रदान करेगा।
मुख्य उद्देश्य कला का विस्तार और सहयोग का मार्ग:
ये ललित कला अकादमी एक ऐसा मंच है, जहाँ छात्रों को अपने काम का प्रदर्शन करने, साथियों और पेशेवरों के साथ बातचीत करने और डिजाइन प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं आदि के माध्यम से वास्तुकला समुदाय के भीतर मूल्यवान अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा। पीएम मोदी का मानना है कि यह यह उभरते उद्योग के विभिन्न हिस्सों के रूप में कला, वास्तुकला और डिजाइन के रचयिताओं के साथ विस्तार और सहयोग करने का मार्ग और अवसर भी प्रदान करता है।
दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में विकास की घोषणा:
इसके अलावा, भारत के पांच शहरों कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और वाराणसी में सांस्कृतिक स्थलों के विकास की भी घोषणा की गई। PM Modi द्वारा लाँच किया जा रहा आईएएडीबी-2023 देश के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम साबित होने वाला है। यह स्थिर सांस्कृतिक उद्योग का मार्ग प्रशस्त करते हुए यह कलाकार समूह नए डिजाइन और नवाचारों के साथ मिलकर काम करेगा।