
स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से पूरे देश को संबोधित किया। देशवासियों ने भी इस ऐतिहासिक संबोधन को बड़ी उत्सुकता और जोश के साथ सुना। उन्होंने इस बार की दिवाली को आम जनता के लिए खास बताते हुए कहा कि “डबल दिवाली का तोहफा” मिलेगा। पीएम मोदी ने इस मौके पर जीएसटी सुधारों और रोजमर्रा की जरूरतों की महंगाई घटाने के लिए नई पहल का ऐलान किया, जो सीधे हर भारतीय की जेब और जीवन पर असर डालेंगी। Independence Day 2025
पीएम मोदी ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में देशभर में टैक्स प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए बड़े सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा, "हमने जीएसटी का व्यापक रिफॉर्म किया और देश में कर का बोझ कम किया। अब समय की मांग है कि इसे और आधुनिक बनाया जाए। इसके लिए हाइ-पावर रिव्यू कमेटी का गठन किया गया और राज्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म तैयार की जा रही है। प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस नए रिफॉर्म के तहत आम नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों पर लगने वाले करों में भारी कटौती होगी। इसके साथ ही, एमएसएमई और छोटे उद्योगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा, "इससे न सिर्फ आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा मिलेगी।
पीएम मोदी ने तकनीकी क्षेत्र में भारत की महत्वाकांक्षाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में मिशन मोड में काम जारी है। इस वर्ष छह नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स जमीन पर चालू हो चुकी हैं और चार को मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा, "इस साल के अंत तक ‘Made in India Chips’ बाजार में उपलब्ध होंगे। यह भारत की तकनीकी ताकत का नया युग होगा। Independence Day 2025