
PM Vishwakarma Scheme : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से विश्वकर्मा योजना का ऐलान किया था। आज अपने जन्मदिन पर PM मोदी ने इस योजना को लांच करते हुए देश के 30 लोगों को रिटर्न गिफ्ट दिया है। रविवार, 17 सितंबर से देश में पीएम विश्वकर्मा योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के लागू होने से देश के तीस लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
पीएम विश्वकर्मा योजना को पारंपरिक स्थानीय शिल्पकारों व कारीगरों को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल, जन सुविधा केन्द्रों से कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों का पंचायतीराज विभाग व शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों का पंजीकरण नगर विकास के जरिए किया जाएगा। लाभार्थियों का त्रिस्तरीय सत्यापन किया जाएगा। चयनित लाभार्थियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन से होगा। प्रशिक्षण के दौरान ही लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए ई-बाउचर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशिक्षित लाभार्थियों को एक लाख रूपये का बिना गारंटर के पांच फीसद ब्याज पर ऋण की सुविधा मिलेगी।
कैसे करें आवेदन How To Apply Pm Vishwakarma Yojana Online सबसे पहले आपको पीएम विश्वकर्मा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से आप खुद भी इस योजना के आवेदन कर सकते हैं।
पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड कौशल उन्नयन टूलकिट प्रोत्साहन ऋण सहायता डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन विपणन समर्थन
आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए। साथ ही आवेदक की आयु 18-59 के बीच होनी चाहिए। आवेदक का पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है। जो कि किसी अन्य लोन योजना का लाभ न ले रहा है। आवेदक सुनार, लोहार, चर्माकर, राजमिस्त्री, कुम्हार आदि का काम करता हो।
आधार कार्ड आय प्रमाण पत्र पैन कार्ड निवास प्रमाण पत्र आयु प्रमाण पत्र बैंक डिटेल्स मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो (PM Vishwakarma Scheme)