PM visits Mumbai: पुलिस ने 10 फरवरी को ड्रोन, गुब्बारे पर प्रतिबंध लगाया
PM visits Mumbai
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:05 AM
PM visits Mumbai: प्रधानमंत्री 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करने वाले हैं।
मुंबई पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर यहां 10 फरवरी को सुरक्षा कारणों से ड्रोन, पैराग्लाइडर, सभी तरह के गुब्बारे और रिमोट संचालित अत्यधिक हल्के विमान उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
PM visits Mumbai:उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त (अभियान) ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत इस सिलसिले में तीन फरवरी को एक आदेश जारी किया।
PM visits Mumbai
प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की शुरुआत करने वाले हैं।
शहर की पुलिस के आदेश मुताबिक, हवाई अड्डा, कोलाबा, माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग, एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) और अंधेरी पुलिस थाना क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर, सभी तरह के गुब्बारे, रिमोट संचालित अत्यधिक हल्के विमान उड़ाने की अनुमति नहीं होगी।