Poison Bait : गुरुग्राम में जहरीला चारा खाने से 32 भैंसों की मौत
32 buffaloes die after consuming poisonous fodder in Gurugram
भारत
चेतना मंच
22 Jan 2023 04:01 PM
गुरुग्राम (हरियाणा)। हरियाणा के गुरुग्राम में एक किसान की 32 भैंसों की रसायन युक्त चारा खाने से मौत हो गईं। इस मामले में राजस्थान की एक कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Poison Bait In Gurugram
पुलिस ने बताया कि कादरपुर गांव निवासी खेमराज द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह अपनी 41 भैंसों को अपने गांव के निकट अरावली पहाड़ी के पास एक भूखंड पर रखता था। उन्होंने गोवंशीय पशुओं के लिए चारे की आपूर्ति करने वाली राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित एक कंपनी पर हाल में किसी जहरीले या रासायनिक पदार्थ मिश्रित चारे की आपूर्ति करने का आरोप लगाया।
खेमराज ने कहा कि 17 जनवरी को जैसे ही भैंसों ने चारा खाया, वे गिरकर बेहोश हो गईं। मैंने पशु चिकित्सक को सूचित किया, लेकिन भैंसों को नहीं बचाया जा सका। डॉक्टर ने मुझे बताया कि ऐसा चारे में किसी रसायन की मिलावट के कारण हुआ है। शनिवार तक 32 भैंसों की मौत हो चुकी है। उनमें से ज्यादातर दूध देने वाली थीं। मुझे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि कंपनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 429 (मवेशियों को मारने या मारने की साजिश रचने) के तहत गुरुग्राम सेक्टर 65 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida