
Police Recruitment 2022: पुलिस विभाग में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है। इसके लिए पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे WBPRB की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1666 रिक्त पद भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 29 मई 2022 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 27 जून 2022
रिक्ति विवरण कुल पदों की संख्या- 1666 कांस्टेबल – 1410 लेडी कांस्टेबल – 256
योग्यता पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या इसके समकक्ष से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही बंगाली भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए।
आयु सीमा उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क एससी/एसटी को छोड़कर सभी वर्ग – 170/- रुपये एससी – 20/- रुपये एसटी – 20/- रुपये
चयन प्रक्रिया चयन के आधार पर निम्न रुप से किया जाएगा
प्रारंभिक लिखित परीक्षा – 100 अंक शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) अंतिम लिखित परीक्षा – 85 अंक साक्षात्कार – 15 अंक
आवेदन कैसे करें इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://wbpolice.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
साथ ही इस लिंक https://wbpolice.gov.in/WBP/Common/WBP_Recruitment_Notice क्लिक के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखा जा सकता है।