IAS पूजा खेडकर की मां पर पुलिस का शिकंजा, इस मामले में हुई गिरफ्तार
Trainee IAS Pooja Khedkar
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:29 AM
Trainee IAS Pooja Khedkar : ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को लेकर इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनोरमा खेडकर रायगढ़ के पास महाड से गिरफ्तार किया गया है, यहां वह एक होटल में रुकी हुई थीं। मिली जानकारी के अनुसार 3 टीमें पूजा खेडकर की मां को पुणे लेकर आ रही है।
पिस्तौल लहराते हुए वायरल हुआ था वीडियो
आपको बता दें कि विवादित IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक जमीनी विवाद को लेकर वो हाथ में बंदूक लिए कुछ लोगों को धमकी दे रही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
Trainee IAS Pooja Khedkar
पिता पर भी कस सकता है शिकंजा
दरअसल मां के अलावा पूजा खेडकर के रिटायर्ड पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ भी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को सबूत मिले हैं। जिनमें यह साबित हुआ है कि उन्होंने अपनी सेवा के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि इसके संकेत मिले हैं कि पूजा खेडकर के पिता दिलीप ने महाराष्ट्र सरकार में अपनी सेवा के दौरान आय से ज्यादा संपत्ति कमाई है। वह साल 2020 में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के डायरेक्टर पद से रियाटर हुए है। Trainee IAS Pooja Khedkar