Political : कांग्रेस का तंज : मोदी के 'मन' की नहीं, 'मौन' की बात
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:25 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:25 PM
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि इसकी 100वीं कड़ी को लेकर काफी हो-हल्ला है। लेकिन चीन, अडाणी, बढ़ती आर्थिक असमानता और पहलवानों के प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर यह ‘मौन की बात’ हैं।
‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी खूब हुआ प्रचार
प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का रविवार को प्रसारण हुआ। केन्द्रीय मंत्रियों सहित भाजपा नेताओं ने देश-विदेश में विभिन्न जगहों पर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। भाजपा ने कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रचार-प्रसार करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखा है।
आज ‘फेंकूमास्टर’ स्पेशल है
कार्यक्रम का प्रसारण शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा आज ‘फेंकूमास्टर’ स्पेशल है। ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को लेकर खूब हो-हल्ला हो रहा है। लेकिन यह चीन, अडाणी, बढ़ी आर्थिक असमानता, जरूरत की चीजों की बढ़ती कीमतों, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले, महिला पहलवानों का अपमान, किसान संगठनों से वादाखिलाफी, कर्नाटक जैसे राज्यों में तथाकथित डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार, भाजपा के साथ ठगों के करीबी संबंध जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर यह ‘मौन की बात’ है।
‘मन की बात’ के प्रभाव पर मनगढ़ंत अध्ययन
रमेश ने लिखा कि आईआईएम रोहतक ने ‘मन की बात’ के प्रभाव पर मनगढ़ंत अध्ययन किया है, जबकि उसके निदेशक की शिक्षा पर शिक्षा मंत्रालय ने ही सवालिया निशान लगाए हैं। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी मोदी पर तंज कसा और आरोप लगाया कि वह चीन की आक्रमकता, बेरोजगारी, कीमतों में वृद्धि (महंगाई), गौतम अडाणी के कारोबार और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।