Political : बैकफुट पर लोकसभा सचिवालय, बहाल की राकांपा नेता फैजल की सदस्यता
Lok Sabha Secretariat on backfoot, membership of NCP leader Faisal restored
भारत
चेतना मंच
29 Mar 2023 05:24 PM
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही लोकसभा सचिवालय बैकफुट पर आ गया। उसने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता मोहम्मद फैजल पीपी की सदस्यता बहाल कर दी। फैजल को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराये जाने और 10 साल के कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद जनवरी में निचले सदन की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था।
लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार केरल उच्च न्यायालय के 25 जनवरी 2023 के आदेश के मद्देनजर मोहम्मद फैजल पीपी की सदस्यता से अयोग्यता का फैसला समाप्त कर दिया गया है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बहाल नहीं हुई थी सदस्यता
लक्षद्वीप लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे फैजल ने सत्र अदालत के उक्त आदेश के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय का रुख किया था। हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराये जाने तथा सजा के फैसले को निलंबित कर दिया। केरल हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता बहाल नहीं की।
सांसद मोहम्मद फैजल ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई को राजी हो गई। लेकिन, इस मामले में उच्चतम न्यायालय में सुनवाई से पहले ही फैजल की सदस्यता बहाल करने का निर्णय आया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें