Political : सीबीआई के काम में दखल नहीं देती मोदी सरकार : जितेंद्र सिंह
Modi government does not interfere in the work of CBI: Jitendra Singh
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:23 PM
जम्मू। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जोर देकर कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कामकाज में दखल नहीं देती। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासन में सीबीआई पर कटाक्ष करते हुए उसे ‘पिंजरे में कैद तोता’ बताया था।
जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को एक कथित बीमा घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई द्वारा जारी समन के बारे में पूछे जाने पर यह टिप्पणी की। उन्होंने जम्मू में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से कहा कि सीबीआई एक स्वायत्त संस्था है। उसे अपनी जांच के आधार पर कार्रवाई करने दें। इसके कामकाज में कोई दखल नहीं दे सकता।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के उस ट्वीट पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की ‘लैपडॉग’ हैं, सिंह ने कहा कि वह अभी भी उस मानसिकता को ढो रहे हैं, जो कांग्रेस के समय हुआ करती थी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा संप्रग सरकार के दौरान उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को ‘पिंजरे में बंद तोता’ कहा था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।