Political News : जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में 168 फीसदी की कमी आयी : ठाकुर
168% reduction in terrorist incidents in Jammu and Kashmir: Thakur
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:38 PM
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में 168 प्रतिशत की कमी आयी है। साल 2015 के बाद से वामपंथी चरमपंथ की घटनाओं में 265 प्रतिशत से अधिक की कमी आयी है।
Political News
अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति है। सरकार ने निर्णायक कार्रवाई की जिनके ठोस परिणाम निकले। ठाकुर ने यहां पत्रकारों से कहा कि साल—2016 में सर्जिकल स्ट्राइक उरी हमले के जवाब में की गयी थी। 2019 में बालाकोट हवाई हमले पुलवामा में बमबारी के जवाब में किए गए, इसलिए इन सभी निर्णायक कार्रवाइयों का ठोस परिणाम निकला है।
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद आतंकवाद के कारण हिंसा में 80 फीसदी की कमी आयी। असैन्य नागरिकों की मौत में 89 प्रतिशत की कमी आयी और 6,000 आतंकवादियों ने आत्म समर्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में मोदी सरकार के तहत आतंकी घटनाओं में 168 फीसदी की कमी आयी और आतंकवाद के वित्त पोषण से जुड़े मामलों में दोष सिद्धि दर 94 प्रतिशत से अधिक है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वामपंथी चरमपंथ की घटनाओं में साल—2015 से लेकर इस साल जून 2022 तक 265 प्रतिशत से अधिक की कमी आयी है। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति का युग शुरू हो गया है।