Political News : गोपाल इटालिया को हिरासत में लिए जाने पर हमलावर हुई आप
Arvind kejriwal
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:55 AM
New Delhi : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया के दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर पार्टी हमलावर हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा है कि गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी से पूरे गुजरात के पटेल समुदाय में भारी रोष है। वहीं, गुजरात के आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने भी ट्वीट किया है।
Political News :
अपने ट्वीट में राघव चड्ढा ने लिखा कि गोपाल इटालिया सरदार पटेल का वंशज है, तुम्हारी जेल से नहीं डरता। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र की पुलिस ने गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया को बिना किसी कारण अरेस्ट किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पाटीदारों से बहुत नफरत करती है। पहले सरदार पटेल के वंशजों को गोली से मारा। अब उनके वंशज को गिरफ्तार कर लिया। गुजरात के पाटीदारों में बहुत गुस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की पुलिस, भाजपा का महिला आयोग, भाजपा के अधीन हर एक सस्थान गोपाल इटालिया के पीछे पड़ा हुआ है। पाटीदार समाज से भाजपा की नफरत आज सबको नजर आ रही है।
Political News :
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पाटीदारों के खिलाफ भाजपा में नफरत भरी पड़ी है। भाजपा ने पाटीदारों को कुचलने के लिए गोलियां चलवाई, फर्जी मुकदमों में जेल में डाला। गुजरात में अपनी हार से भाजपा इतना डर गई है कि पटेलों के लोकप्रिय नेता गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने दावा किया कि गुजरात गोपाल इटालिया के खिलाफ भाजपा की कार्रवाई से रोष में है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा को पाटीदार समाज से इतनी नफरत क्यों? पाटीदार समाज भाजपा के बदले की भावना से किए गए गोपाल इटालिया पर अन्याय को देख रहा हैकृऔर एक जुट होकर गुजरात चुनाव में भाजपा को धूल चटाएगा।