Political News : दिल्ली विस में आप के विधायक ने दिखाई नोटों की गड्डी, खुद को रिश्वत की पेशकश का दावा किया
AAP MLA shows bundle of notes in Delhi Assembly, claims he was offered bribe
भारत
चेतना मंच
18 Jan 2023 10:32 PM
रोहिणी के बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताओं की शिकायत करते हुए महेन्द्र गोयल ने दावा किया कि उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रहे कुछ ताकतवर लोगों से उनकी जान को खतरा है।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक महेन्द्र गोयल ने बुधवार को सदन के अंदर नोटों की गड्डी दिखाया। उन्होंने दावा किया कि राजधानी के एक सरकारी अस्पताल में एक निजी ठेकेदार ने उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की।
रोहिणी के बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताओं की शिकायत करते हुए महेन्द्र गोयल ने दावा किया कि उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रहे कुछ ताकतवर लोगों से उनकी जान को खतरा है।
आप विधायक ने कहा कि वह धमकियों से विचलित नहीं हुए और निजी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रिठाला से विधायक महेन्द्र गोयल ने सदन को बताया कि मुझे सुरक्षा की जरूरत है। मेरी जान को खतरा है।
विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सदन की याचिका समिति के पास भेज दिया।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida