Political News : 'गुलाबी शहर' में शुरू हुआ पीठासीन अधिकारियों का अखिल भारतीय सम्मेलन
All India Conference of Presiding Officers started in 'Pink City'
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:33 AM
जयपुर। देश की विधायी संस्थाओं के अध्यक्षों का सबसे बड़ा समागम, ‘अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन’ बुधवार को राजस्थान विधानसभा में शुरू हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने किया। उद्घाटन कार्यकम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने की। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश (Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh), मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot), राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी (Speaker of Rajasthan Legislative Assembly Dr. CP Joshi) और उपनेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे।
दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान देशभर से आए विधानसभा तथा विधान परिषदों के अध्यक्ष जी-20 से लेकर विधायिका और न्यायपालिका के सामंजस्यपूर्ण संबंधों पर मंथन करेंगे। साथ ही पहले आयोजित सम्मेलनों में पारित किए गए संकल्पों की दिशा में हुई प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। इन संकल्पों में विभिन्न विधानसभाओं में प्रक्रियाओं और नियमों में एकरूपता, विधान मंडलों में बैठकों की संख्या तथा बैठकों में सदस्यों की उपस्थिति, समिति प्रणाली का सशक्तिकरण आदि शामिल हैं।
राजस्थान विधानसभा में आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से विभिन्न विधानसभाओं के अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। राजस्थान को इस सम्मेलन का मौका 11 वर्ष बाद मिला है। इससे पहले राजस्थान में पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन वर्ष 2011 में आयोजित हुआ था।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।