Political News : भाजपा ने झूठे वादों और जनता की दुर्दशा पर खड़ी की नौ साल की इमारत : राहुल
Uttarpradesh News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:33 AM
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महंगाई, नफरत और बेरोजगारी जैसी नाकामियों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को कही। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने ‘झूठे वादों और जनता की दुर्दशा’ पर नौ साल की इमारत खड़ी है।
राहुल ने साझा की नौ सवालों की फेहरिस्त
राहुल गांधी ने कांग्रेस की ओर से सरकार से पूछे गए नौ सवालों की फेहरिस्त साझा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि झूठे वादों और जनता की दुर्दशा पर भाजपा ने खड़ी की 9 साल की इमारत! महंगाई, नफ़रत और बेरोज़गारी- प्रधानमंत्री जी, अपनी इन नाकामियों की लीजिए ज़िम्मेदारी!
26 मई को माफी दिवस के रूप में मनाएं मोदी
कांग्रेस ने शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी एवं कुछ अन्य विषयों पर उससे नौ सवाल पूछे और कहा कि ‘प्रधानमंत्री ने अपने वादों को पूरा नहीं करके देश के साथ जो विश्वासघात किया है’, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मुख्य विपक्षी दल ने 'नौ साल, नौ सवाल' शीर्षक से एक पुस्तिका भी जारी की और कहा कि 26 मई को प्रधानमंत्री मोदी को 'माफी दिवस' के रूप मनाना चाहिए।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।