
बैठक में सर्व प्रथम स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा० महेश शर्मा Dr. Mahesh Sharma, MP and former Union Minister ) को भाजपा संगठन द्वारा त्रिपुरा का प्रभारी बनाए जाने पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद महेश शर्मा केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया व जिले की सभी नगर पंचायतों व दादरी नगर पालिका भाजपा की जीत का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी व एम॰एल॰सी॰ सत्यपाल सिंह सैनी रहे व अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष विजय भाटी ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर ने किया। निकाय चुनाव के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा ने प्रस्तावना रखी व सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी,विधायक तेजपाल नागर,दादरी चेयरमेन गीता पंडित,राधाचरण भाटी,जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी,महामंत्री मनोज गर्ग,योगेश चौधरी,धर्मेंद्र कोरी,पवन रावल,सुनील भाटी,गजेन्द्र मावी,सुशील शर्मा,मनोज जैन,सत्यपाल शर्मा ,करमवीर आर्य ,गुरुदेव भाटी,महेश शर्मा,अखिलेश नागर,अमित पंडित,रजनी तोमर,मनोज भाटी,सोमेश गुप्ता,जगदीप नागर,मोहित विकल,अंश नागर,सोहित पंडित ,मनोज शर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।