Political News : भाजपा ने सपा व बसपा में लगाई बड़ी सेंध
Political news
भारत
चेतना मंच
22 Nov 2022 10:56 PM
Political News : ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने जनपद गौतमबुद्घनगर में समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी में सेंधमारी कर दोनों पार्टियों को झटका दिया है। दोनों पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के करीब 300 नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Political News :
भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दनकौर के सभासद अजय भाटी, जेवर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रवि अग्रवाल, दादरी के सपा नेता भूपेंद्र सिंघल, बसपा के दादरी विधानसभा के प्रभारी रहे सतपाल नागर समेत सैकड़ों लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए सदस्यगण की। भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि आज करीब 300 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
इस मौके पर गौतमबुद्घनगर के सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के त्रिपुरा राज्य के प्रभारी डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विधायक तेजपाल नागर, दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित समेत भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।