Political News : CM योगी ने अमित शाह को बताया महापुरुषों का प्रतीक
The imprint of four great men is clearly visible on Amit Shah's personality: Yogi Adityanath
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:13 AM
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के व्यक्तित्व पर चार महापुरुषों- आदिगुरु शंकराचार्य, आचार्य चाणक्य, वीर सावरकर तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की छाप स्पष्ट रूप से दिखती है।
उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 में एमएसएमई एवं सहकारी समितियों को सशक्त बनाने के विषय पर आयोजित सत्र में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सत्र के मुख्य अतिथि अमित शाह की प्रशंसा में कहा, ‘केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के व्यक्तित्व पर चार महापुरुषों- आदिगुरु शंकराचार्य, आचार्य चाणक्य, वीर सावरकर तथा प्रधानमंत्री मोदी जी की छाप स्पष्ट रूप से दिखती है।’
योगी ने कहा कि अमित शाह जी के व्यक्तित्व पर भारत की प्राचीन ऋषि परम्परा के उद्घोषक आदिगुरु शंकराचार्य की साधना शक्ति, आचार्य चाणक्य का कुशल संगठनकर्ता का गुण, वीर सावरकर की राष्ट्रभक्ति का तेज तथा अन्त्योदय से अमृत काल की विकास यात्रा के विजन के प्रणेता एवं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन के गुण का समन्वय दृष्टिगोचर होता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।