प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद विन्सेंट एच पाला ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पांच उम्मीदवारों की अंतिम सूची को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि ये उम्मीदवार झनिका सियांगशाई (खलिहरियट), अर्बियांगकम खार सोहमत (अमलारेम), चिरेंग पीटर आर मारक (खारकुट्टा), डॉ. ट्वेल के मारक (रेसुबेलपारा) और कार्ला आर संगमा (राजाबाला) हैं।
Political News : Congress
कांग्रेस ने 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा के लिए फरवरी के अंत में होने वाले चुनावों के वास्ते 25 जनवरी को 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पाला का नाम पहली सूची में था और वह पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले की सुतंगा-सैपुंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात फरवरी है। मतगणना दो मार्च को की जाएगी।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida #ChetnaManch #चेतनामंच