Political News : राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मिल सकती है नड्डा के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी
Extension of Nadda's tenure may be approved in the National Executive meeting
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:42 AM
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिवों के साथ एक बैठक की। पार्टी मुख्यालय में यह बैठक फिलहाल जारी है।
बैठक में नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष, अरुण सिंह, तरुण चुग, दुष्यंत गौतम, सीटी रवि, विनोद तावड़े और डी पुरंदेश्वरी सहित अन्य महासचिव मौजूद हैं।राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 16-17 जनवरी को दिल्ली में होनी है। इसमें नड्डा के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है।
सूत्रों ने बताया कि महासचिवों की बैठक में कार्यकारिणी स्थल और इससे जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यकारिणी के एजेंडे पर भी चर्चा की जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से नौ राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विचार किया जाना और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना शामिल है।
Political News
कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और देशभर के वरिष्ठ भाजपा नेता शिरकत करेंगे, जो इसके सदस्य हैं। पार्टी प्रमुख के रूप में नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा हो रहा है और इस बात की पूरी संभावना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।