Political News : पुराने बजट की लाइनें पढ़ने लगे गहलोत, सदन में हंगामा
Gehlot started reading the lines of the old budget, uproar in the House
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:02 AM
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बजट भाषण में पुराने भाषण की पंक्तियां पढ़ने का आरोप लगाते हुए आसन के समीप आ गए।
दरअसल, अशोक गहलोत ने 2023-24 का बजट सदन पटल पर रखा और भूमिका बांधने के बाद जैसे ही बजट घोषणाएं पढ़नीं शुरू कीं, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पिछले बजट की पंक्तियां पढ़ी हैं। गहलोत ने 'इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना' व महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) संबंधी घोषणाएं कीं जो पहले ही की जा चुकी हैं। दोनों घोषणाएं बजट 2022-23 की पहले ही की जा चुकी हैं।
विपक्ष के कुछ सदस्य हंगामा करते हुए आसन के समीप आ गए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया में तीखी नोकझोंक हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार से दुखी होकर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करते हैं। मौजूदा राज्य सरकार का यह पांचवां व आखिरी बजट है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।