Political News : गुजरात चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी ने गिर सोमनाथ में हर बूथ पर भाजपा को जिताने की अपील की
PM Modi appeals to make BJP win at every booth in Gir Somnath
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:31 AM
Veraval (Gujarat) : वेरावल (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गिर सोमनाथ जिले के लोगों से सभी मतदान बूथ पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विजयी बनाने की अपील की। प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वेरावल शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और मतदान के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का भी अनुरोध किया।
Political News :
वह गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के भाजपा के चार उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे। गुजरात में दो चरणों में एक तथा पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप यह सुनिश्चित करें कि भाजपा यहां प्रत्येक बूथ पर जीते। क्या आप मेरे लिए यह करेंगे? इस बार, मेरा ध्यान सभी मतदान बूथ पर जीत दर्ज करने पर केंद्रित है। अगर आप इसे हासिल करने में मेरी मदद करते हैं तो ये चार भाजपा उम्मीदवार अपने आप ही विधानसभा पहुंच जाएंगे।
गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीट में से 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर के ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करने पर कहा कि आपने उन लोगों के साथ पदयात्रा की, जिन्होंने नर्मदा बांध का विरोध किया था।