Political News : मैं मदन भैया, ईश्वर की शपथ लेता हूं...
I swear to God, Madan Bhaiya...
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:40 PM
लखनऊ। मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज करने वाले विधायक मदन भैया ने आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में विधायक पद की शपथ ली। इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे।
बता दें कि लोनी विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके मदन भैया ने हाल ही में हुए उपचुनाव में रालोद-सपा गठबंधन के टिकट पर मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को भारी अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।
इस क्षेत्र में उन्हें जनता ने भरपूर समर्थन देकर विधानसभा पहुंचाया है। आज उन्हें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने कार्यालय में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यालय में उनके समर्थक भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मदन भैया रालोद और सपा गठबंधन के प्रत्याशी थे। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी ने राजकुमारी सैनी को उतारा था। भाजपा ने इस सीट का अपनी प्रतिष्ठा बना ली थी। इस सीट पर जीत के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। तमाम मंत्रियों के अलावा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस सीट पर हुए उपचुनाव के प्रचार में उतरे, लेकिन, आखिर क्षेत्र की जनता ने मदन भैया के ही नाम पर मुहर लगाई।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।