Political News : भारतीय राजनीति में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसे लोगों की जरूरत : जयराम रमेश
Indian politics needs people like the Prime Minister of New Zealand: Jairam Ramesh
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:46 AM
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपना पद छोड़ने की घोषणा करने वाली न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में उनके जैसे लोगों की अधिक आवश्यकता है।
दरअसल अर्डर्न ने घोषणा की कि वह अपना पद छोड़ने जा रही हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यालय में सात फरवरी उनका आखिरी दिन होगा। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर को देश में आम चुनाव होंगे, तब तक वह सांसद के तौर पर कार्य करेंगी।
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर विजय मर्चेंट ने अपने करियर के चरम पर होने के दौरान संन्यास लेने के बारे में एक बार कहा था, तब जाओ, जब लोग कहें कि यह क्यों जा रहा है, न कि तब, जब लोग पूछें कि ये जा क्यों नहीं रहा है। मर्चेंट की उक्ति का पालन करते हुए न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री अर्डर्न ने कहा कि वह पद छोड़ रहीं हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय राजनीति में उनके जैसे लोगों की अधिक आवश्यकता है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida