Political News : अमित शाह के दौरे के लिए कर्नाटक सरकार ने विधानसभा सत्र की अवधि कम की : सिद्धरमैया
Karnataka government reduced the duration of the assembly session for Amit Shah's visit: Siddaramaiah
भारत
चेतना मंच
29 Dec 2022 10:31 PM
बेलगावी (कर्नाटक)। Karnataka government reduced the duration of the assembly session for Amit Shah's visit: Siddaramaiah ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा के मद्देनजर विधानसभा सत्र में एक दिन की कटौती करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।
Political News
सिद्धरमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई में इतनी हिम्मत नहीं हैं कि वह शाह से कहें कि वह (शाह) सत्र के दौरान कर्नाटक की यात्रा पर न आएं। उन्होंने कहा कि सत्र की अवधि एक दिन कम करना 'राज्य के विरुद्ध' है और मांग की है कि सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इसे (सत्र को) एक और सप्ताह बढ़ाना जाना चाहिए।
सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आवभगत के लिए कल सदन की कार्यवाही रद्द करने का कर्नाटक की भाजपा सरकार का फैसला राज्य के विरुद्ध है। मैं सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा का अवसर प्रदान करने के लिए सत्र एक सप्ताह बढ़ाने का अनुरोध करता हूं।;
कर्नाटक विधानसभा का 10 दिवसीय शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर को सीमावर्ती बेलगावी जिले में शुरू हुआ था और 30 दिसंबर को इसका समापन होना है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेड़ी ने बुधवार को कहा था कि बृहस्पतिवार सत्र का अंतिम दिन है।
Political News
अमित शाह विभिन्न कार्यक्रमों और पार्टी बैठकों में शिरकत करने के लिए आज रात बेंगलुरु पहुंचेंगे। इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने कहा कि सदन में सार्वजनिक महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला और सरकार सत्र की अवधि बढ़ाने के बजाय उसे कम कर रही है।
उन्होंने कहा कि अमित शाह आएंगे और चले जाएंगे। अमित शाह आ रहे हैं, क्या इसलिए सत्र स्थगित किया जा सकता है? (अमित शाह के कार्यक्रम में) जो जाना चाहता है, उसे जाने दें। दूसरी ओर सदन चलता रहे। विधानसभा अध्यक्ष तो कहीं नहीं जाएंगे। उन्हें (बोम्मई को) अमित शाह से कहना चाहिए कि मैं मुख्यमंत्री हूं। सत्र के दौरान न आएं। बाद में आएं। लेकिन उनमें इतनी हिम्मत है ही नहीं।