Political News : अध्यादेश के खिलाफ उद्धव से समर्थन मांगेंगे केजरीवाल
Kejriwal will seek support from Uddhav against the ordinance
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:40 PM
मुंबई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से बुधवार यानि आज मुलकात करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के दोनों नेता मंगलवार शाम यहां पहुंचे थे।
अध्यादेश के खिलाफ समर्थन के लिए घूम रहे हैं केजरीवाल
इससे पहले मंगलवार को केजरीवाल और भगवंत मान ने दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए देशव्यापी दौरे के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की थी। बनर्जी ने केजरीवाल को आश्वासन दिया कि नौकरशाहों की नियुक्तियों और तबादलों पर नियंत्रण के लिए केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी।
अध्यादेश पर राज्यसभा में मतदान 2024 से पहले का सेमीफाइनल
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र द्वारा अध्यादेश को कानून में बदलने के लिए विधेयक पर राज्यसभा में होने वाला आगामी मतदान 2024 के चुनाव से पहले सेमीफाइनल होगा।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।