Political News : प्रतिशोध की राजनीति कर रही मोदी सरकार : खरगे
Modi government doing vendetta politics: Kharge
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 03:39 AM
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कदम को सरकार द्वारा उत्पीड़न और प्रतिशोध की राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ऐसी कार्रवाइयों के आगे झुकने वाले नहीं हैं।
नहीं झुकेंगे विपक्षी दल
खरगे ने बुधवार को एक बयान में कहा कि बालाजी के खिलाफ कार्रवाई कुछ और नहीं, बल्कि मोदी सरकार द्वारा उन लोगों के खिलाफ राजनीतिक उत्पीड़न और प्रतिशोध की कार्रवाई है, जो उसका विरोध करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि विपक्ष में कोई भी ऐसे कदमों के सामने झुकने वाला नहीं है।
बालाजी के परिसरों पर की थी छापेमारी
गौरतलब है कि ईडी ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे थे। बाद में बालाजी को गिरफ्तार कर लिया गया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।