Political News : मोदी सरकार ने किया लालफीताशाही से रेड कार्पेट तक का सफर : शाह
Modi government has traveled from red tape to red carpet: Shah
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:10 PM
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल के कार्यकाल में लालफीताशाही से रेड कार्पेट तक का सफर पूरा किया है। कारोबार के अनुकूल माहौल बनाकर देश को प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) का सबसे पसंदीदा केंद्र बनाया है।
मोदी ने भारत की आकांक्षाओं को पूरा किया
शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कारोबार सुगमता के नौ साल में वृद्धि को गति देने की भारत की आकांक्षाओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने कारोबारी सुगमता के नौ साल के दौरान लालफीताशाही से रेड कार्पेट तक का सफर पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक कुशल कर प्रणाली, निवेशक अनुकूल नीति और मंजूरी की आसान प्रक्रिया की शुरुआत की, ताकि परेशानी मुक्त कारोबारी माहौल और भारत को एफडीआई का पसंदीदा केंद्र बनाया जा सके।
नवाचार और विकास को बढ़ावा दिया
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि चाहे स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) हो या डिजिटल परिवर्तन हो, सरकार के समग्र दृष्टिकोण ने नवाचार और विकास को बढ़ावा दिया है और सुविधानुसार तरीके से विकास सुनिश्चित किया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।