Political News : मोदी के मंत्रियों ने कहा, जनता की आकांक्षाओं पर खरी उतरी सरकार
Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:33 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:33 PM
नयी दिल्ली। केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के नौ साल पूरा होने पर केंद्रीय मंत्रियों व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं की कसौटी पर यह सरकार पूरी तरह खरी उतरी है।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद मोदी ने 30 मई 2019 को लगातार दूसरी बार बतौर प्रधानमंत्री, देश की कमान संभाली थी। लोकसभा की 543 सीटों में भाजपा ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के नौ सफल वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को बधाई। इन नौ वर्षों में जहां भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ी है वहीं आर्थिक दृष्टि से भी देश आज नई बुलंदी पर है। उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी स्वयं को देश के भीतर और बाहर, सुरक्षित महसूस कर रहा है, क्योंकि आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के मोर्चों पर भारत पूरी तरह मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन और निर्यात आज रिकॉर्ड स्तर पर है और सेनाओं के आधुनिकीकरण का काम भी तेजी से हो रहा है।
Political News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष सुरक्षा, राष्ट्रीय गौरव, विकास व गरीब कल्याण के अभूतपूर्व संयोजन के नौ वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विश्व में गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास व गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किये हैं। कोरोना महामारी का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि जहां कई विकसित राष्ट्र अभी तक इसके दुष्प्रभावों से नहीं उबर पाए हैं, वहीं नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व के लिए आदर्श बनी है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों में अंत्योदय व सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित हो रही है और स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक स्वावलंबन, सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी जरुरतों की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक हुई है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।