Political News : मतदान के दौरान वोट की अपील वाले ट्वीट पर कांग्रेस व भाजपा की त्रिपुरा इकाई को नोटिस
Notice to Tripura unit of Congress and BJP on tweet appealing for vote during polling
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:23 PM
नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाइयों के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया को पूर्वोत्तर राज्य में मतदान के दौरान ट्विटर पर वोट मांगने के लिए नोटिस जारी किया।
Political News
निर्वाचन आयोग ने कहा कि ये ट्वीट चुनाव कानून का उल्लंघन है, क्योंकि ये ट्वीट मंगलवार शाम से शुरू हुए 48 घंटे के प्रचार निषेध समय में किए गए थे। नियमों के चुनाव प्रचार थमने के बाद आखिरी 48 घंटों में किसी भी प्रकार की चुनाव सामग्री को प्रसारित नहीं किया जा सकता है। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शुरू हुआ।
आयोग ने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द सुधारात्मक कार्रवाई करने का अवसर दिया गया है। उसके मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम पांच बजे तक नियमों के उल्लंघन के लिए अपना रुख स्पष्ट करने के लिए भी कहा गया है।
Political News
सैकिया को भेजे नोटिस में त्रिपुरा के सीईओ ने कहा कि आपके ट्वीटर हैंडिल से 16 फरवरी को सुबह 09.50 बजे भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील वाली ट्वीट पोस्ट की गई है। यह ट्वीट एक फोटो के रूप में है, जिसमें निम्नलिखित संदेश है : उन्नत त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा, भाजपा के लिए वोट करें।
नोटिस में कहा गया है कि ट्वीट जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 की धारा 126 (1) (बी) का उल्लंघन करता है, जो मतदान के समापन के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे की अवधि के दौरान मतदान क्षेत्र में सिनेमेटोग्राफ, टेलीविजन या इसी तरह के अन्य उपकरणों के माध्यम से जनता को किसी भी चुनावी सामग्री को प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध लगाता है। त्रिपुरा भाजपा को भेजे गए इसी तरह के नोटिस में कहा गया है कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे भाजपा के हैंडिल से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की गई। बयान में कहा गया है कि ट्वीट के बाद एक वीडियो क्लिप इस प्रकार है : सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए, भाजपा को वोट दें।
त्रिपुरा कांग्रेस को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि बृहस्पतिवार सुबह 11.42 बजे त्रिपुरा कांग्रेस के हैंडल से कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) के पक्ष में वोट देने की अपील ट्वीट की गई। नोटिस में कहा गया ट्वीट इस प्रकार है : त्रिपुरा के लोग कांग्रेस को वोट दे रहे हैं। इस बार कांग्रेस आएगी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।