Political news : नोएडा l देश की सबसे बड़ी पार्टी कॉग्रेस कि क्या गत हो गई है , यह किसी से छिपी नहीं है l पार्टी में नई जान फूंकने के लिए राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं l पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जनपद गौतमबुधनगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर में कांग्रेसी किसी दूसरी पार्टी के पे रोल पर प्रतीत हो रहे हैंl पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन तीनो अहम जनपद के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर नोएडा में प्रस्तावित है l खास बात यह है कि नोएडा ना तो नगर पंचायत है और ना ही नगर पालिका परिषदl राजनीतिक हलकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ हैl
Political news :
इन दिनों लोकल बॉडी यानि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के चुनाव को लेकर यूपी तैयार हो रहा है l किसी भी दिन इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है l भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव को फतह करने के लिए दिन रात एक कर दिया है l पार्टी अपने प्रभारियों की टोह लेने के लिए त्रिस्तरीय रणनीति पर काम कर चुकी है
lजनपद गौतमबुद्धनगर में नोएडा ग्रेटर नोएडा और यमुना तीनों प्राधिकरण हैl ये तीनों स्वायत्त संस्था है l शहर को व्यवस्थित रखने यानि सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं की जिम्मेदारी इन्हीं तीनों प्राधिकरण की हैl जनपद का कुछ इलाका लोकल बॉडी के अंदर भी आता हैl दादरी नगर पालिका परिषद है l जबकि जेवर,बिलासपुर दनकौर रबूपुरा जहांगीरपुर नगर पंचायत है l वहीं यदि गाजियाबाद की तरफ रुख करें तो यहां गाजियाबाद नगर निगम है l लोनी मुरादनगर, मोदीनगर और खोड़ा मकनपुर नगर पालिका परिषद हैl गाजियाबाद में डासना, फरीदनगर, पतला, निवाड़ी कुल चार नगर पंचायत हैl बुलंदशहर की स्थानीय इकाइयों पर नजर डालें तो पता चलता है कि यहां सबसे अधिक 9 नगर पालिका परिषद है l बुलंदशहर गुलावठी, सिकंदराबाद, खुर्जा, अनूपशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर स्याना, डिबाई नगर पालिका परिषद है l नगर पंचायतों में औरंगाबाद, ककोड़, छतारी, बुगरासी, खानपुर, बीबीनगर, नरोरा और पहासू नगर पंचायत के नाम है l
कांग्रेस ने इन चुनाव को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के दौरे लगाए हैंl बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैंl बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से पैसों के लेनदेन को लेकर हुई अदावत के बाद वे कांग्रेस में आए हैं l नसीमुद्दीन सिद्दीकी कल गौतमबुद्धनगर के क्रीम क्षेत्र माने जाने वाले नोएडा में आएंगे l यहां वे गौतमबुधनगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगेl यह बैठक नोएडा के एक स्कूल में आहूत की जा रही हैl खास बात यह है कि नोएडा ना तो नगर पालिका परिषद है और ना ही नगर पंचायतl इसलिए एक सवाल जरूर खड़ा होता है कि पार्टी के कार्यकर्ता इस बैठक को यहां आयोजित कर क्या साबित करना चाहते हैं ?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति शत प्रतिशत समर्पित नहीं हैl यदि ऐसा होता तो वे इस बैठक का आयोजन किसी नगर पालिका परिषद या नगर पंचायत क्षेत्र में करतेl
पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कितने संजीदा है इस बारे में चेतना मंच ने युवा कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और पीसीसी सदस्य ओमवीर यादव से बात की l उन्होंने कहा कि इन चुनाव को लेकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने स्तर पर काम कर रहे हैं l नोएडा में होने वाली बैठक को लेकर स्थानीय संगठन द्वारा उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया हैl हालांकि वे नोएडा के बहलोलपुर गांव के मूल निवासी हैं l