Political News : भाजपा को सत्ता से साफ कर देगी जनता : खरगे
People will clean BJP from power: Kharge
भारत
चेतना मंच
05 Jul 2023 06:39 PM
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सब्जियों एवं कुछ अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के लोग भारतीय जनता पार्टी का सत्ता से सफाया कर देंगे।
मोदी सरकार की लूट से बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी
खरगे ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार की लूट से महंगाई और बेरोजगारी दोनों लगातार बढ़ रही है। लेकिन, भाजपा सत्ता के लालच में लीन है। सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं। देश में कुल बेरोज़गारी दर 8.45 प्रतिशत हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोज़गारी दर 8.73 प्रतिशत है। खरगे ने दावा किया कि गांवों में मनरेगा के तहत काम की मांग चरम पर है, पर काम नहीं है।
विज्ञापनों की लीपापोती से सरकार की नाकामी छिपाने की कोशिश
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण वेतन दर घटा है। नरेन्द्र मोदी जी, देश की जनता जानती है कि चुनाव के पहले आप किसी ‘अच्छे दिन’, ‘अमृत काल’ जैसे नारों पर काम कर रहे हैं, ताकि विज्ञापनों की लीपापोती से आपकी नाकामी छिप जाए। उन्होंने दावा किया कि इस बार ऐसा नहीं होगा, जनता जागरूक हो चुकी है। आपके ये खोखले नारों का जवाब भाजपा के खिलाफ वोट देकर करेगी। माफ तो क्या, जनता भाजपा को सत्ता से साफ कर देगी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#congress #congresspresident #pmmodi