Political News : वीआईएसएल संयंत्र को बंदी से रोकें पीएम मोदी : देवेगौड़ा
PM Modi should stop VISL plant from closure: Deve Gowda
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:21 AM
बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वह कर्नाटक के भद्रावती में स्थित इस्पात संयंत्र वीआईएसएल को बंद करने का प्रस्ताव वापस लेने के निर्देश इस्पात मंत्रालय को दें। इस बाबत देवेगौड़ा ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है।
Political News : Former Prime Minister HD Deve Gowda
देवेगौड़ा ने कहा कि गैर-रणनीतिक क्षेत्रों में केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण करने अन्यथा बंद करने की नीति के तहत स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) प्रबंधन वीआईएसएल को बंद करने की कवायद शुरू कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र की स्थापना महान इंजीनियर सर एम विश्वेसरैया ने की थी।
देवेगौड़ा ने रविवार को एक ट्वीट में इस पत्र का ब्योरा देते हुए कहा कि कर्नाटक में सार्वजनिक क्षेत्र की इकलौती इस्पात कंपनी वीआईएसएल है। अगर यह संयंत्र बंद हो गया तो इससे 20 हजार लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने 15 जनवरी को लिखे पत्र में कहा है कि कुछ करोड़ रुपये के निवेश से इस कंपनी को एक लाभदायक उद्यम के रूप में बदला जा सकता है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida#ChetnaManch #चेतनामंच