Political News : सावित्रीबाई फुले की जयंती को ‘महिला शिक्षिका दिवस’ के रूप में मनाया जाए : भाजपा सांसद
Savitribai Phule's birth anniversary should be celebrated as 'Women Teacher's Day': BJP MP
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:47 AM
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद संघमित्रा मौर्य ने सरकार से आग्रह किया कि महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती तीन जनवरी को ‘महिला शिक्षिका दिवस’ के रूप में मनाई जाए। उन्होंने लोकसभा में नियम 377 के तहत अपना विषय रखते हुए यह मांग की।
संघमित्रा ने सोमवार को कहा कि माता सावित्रीबाई फुले देश की पहली शिक्षिका होने के साथ ही महान समाज सेविका भी थीं। उन्हें और उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उनका कहना था कि मैंने माता सावित्रीबाई फुले की जयंती को ‘महिला शिक्षिका दिवस’ के रूप में मनाने की मांग पहले भी की थी। इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि पांच सितंबर को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भाजपा सांसद ने कहा कि मेरी मांग यह नहीं भी कि पांच सितंबर को महिला शिक्षिका दिवस के रूप में मनाया जाए। मेरी मांग है कि सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस तीन जनवरी को महिला शिक्षिका दिवस के रूप में मनाया जाए।