Political News : ‘आत्ममुग्ध तानाशाह प्रधानमंत्री’ ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन : कांग्रेस
'Self-possessed dictator prime minister' inaugurated the new parliament building: Congress
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:15 AM
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संसद के नए भवन का उद्घाटन किए जाने के बाद रविवार को निशाना साधा। कहा कि एक ऐसे ‘आत्ममुग्ध तानाशाह प्रधानमंत्री’ ने यह उद्घाटन किया है, जिन्हें संसदीय परंपराओं से नफरत है।
Political News
राष्ट्रपति को संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन नहीं करने दिया जा रहा है
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाली पहली आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को उनके संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन नहीं करने दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह नए संसद भवन का उद्घाटन किया। मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ‘गणपति होमम्’ अनुष्ठान किया।
संसदीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए नेहरू ने सबसे अधिक काम किया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ने ट्वीट कर कहा कि 28 मई को आज के दिन : नेहरू, उन्होंने भारत में संसदीय लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए सबसे अधिक काम किया, उनका 1964 में अंतिम संस्कार किया गया था। रमेश ने कहा कि सावरकर, जिनकी विचारधारा ने ऐसा माहौल बनाया जो महात्मा गांधी की हत्या का कारण बना, उनका जन्म (आज ही के दिन) 1883 में हुआ था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, जो इस पद पर बैठने वाली पहली आदिवासी हैं, उन्हें अपने संवैधानिक कर्तव्यों को निभाने नहीं दिया जा रहा है। ‘उन्हें (राष्ट्रपति को) 2023 में नए संसद भवन के उद्घाटन की इजाज़त नहीं दी गई।'
पीएम को संसदीय परंपराओं से नफरत है
रमेश ने आरोप लगाया कि एक आत्ममुग्ध तानाशाह प्रधानमंत्री, जिन्हें संसदीय प्रक्रियाओं से नफ़रत है, जो संसद में कम ही उपस्थित रहते हैं या कार्यवाहियों में कम ही भाग लेते हैं, वे 2023 में नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस समेत करीब 20 विपक्षी दलों ने संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री को नहीं, बल्कि राष्ट्रपति को करना चाहिए।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।