Political News : शरद पवार ने भंग किए पार्टी के सभी विभाग और इकाई
भारत
RP Raghuvanshi
21 Jul 2022 05:44 PM
भारत
RP Raghuvanshi
21 Jul 2022 05:44 PM
Mumbai: मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक और शिवसेना में टूट के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने पार्टी के सभी विभाग और ईकाई भंग कर दिए हैं। इस बाबत पार्टी के महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है। पटेल ने कहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को पार्टी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। पार्टी के महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शरद पवार के अनुमोदन से राकांपा के सभी विभाग और प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार के पतन के बाद शरद पवार अपनी पार्टी के ढांचे को पुनर्गठित करना चाह रहे हैं। पवार ने एमवीए के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी शामिल थे। बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने आरोप लगाया कि राकांपा प्रमुख शिवसेना को तोड़ रहे हैं और उन्होंने इसका सबूत शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सौंपे जाने की बात कही थी। रामदास कदम ने दावा किया कि कुछ विधायकों ने इस पर चिंता व्यक्त की थी, लेकिन ठाकरे पवार से अलग होने को तैयार नहीं थे। हमें शुक्रगुजार होना चाहिए कि यह (सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह) ठाकरे सरकार के पहले ढाई साल में हुआ। अन्यथा, शिवसेना पांच साल के कार्यकाल के अंत में समाप्त हो जाती। 5-10 विधायक भी अगला विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाते।