
Political news : उत्तर प्रदेश में (Political news) विधानसभा चुनाव के बाद यूपी के सियासी यादव परिवार के दो भाईयों और भतीेजे के बीच (Political news) पैदा हुई खटास लगातार बढ़ती जा रही है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल यादव अपने भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज हैं। यह नाराजगी इतना बढ़ जाएगी कि किसी ने सोचा तक नहीं था। शिवपाल यादव ने अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के लिए पहली बार ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, जिन्हें सुनकर हर कोई चंकित रह गया।
आपको बता दें कि शनिवार को विधान परिषद चुनाव में वोटिंग के लिए मुलायम सिंह यादव परिवार के अधिकांश सदस्य इटावा में थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अलावा सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और प्रसपा अध्यक्ष और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मतदान किया।
इस दौरान जब पत्रकारों ने जब शिवपाल यादव से सवाल किया कि मुलायम सिंह यादव भी आए हुए हैं, क्या आप उनसे मिलेंगे? शिवपाल ने सबको चौंकाते हुए तपाक से कहा, ''आप जाकर मिल लो।'' आपको बता दें कि अखिलेश से पहले भी शिवपाल का झगड़ा हुआ है, लेकिन उस दौरान भी शिवपाल और मुलायम के बीच प्यार और सम्मान कम नहीं हुआ। शिवपाल यादव हमेशा मुलायम को पिता तुल्य बड़ा भाई बताते रहे हैं।
आपको बता दें कि शिवपाल सिंह यादव 2022 विधानसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाने को पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने करीब 100 सीटों पर उम्मीदवार भी तय कर लिए थे। लेकिन मुलायम सिंह यादव ने उन्हें अखिलेश का साथ देने को कहा। अखिलेश को सीएम बनवाने के लिए उन्होंने सपा से गठबंधन पर राजी किया। लेकिन अखिलेश ने चाचा को महज एक सीट दी और सपा के चुनाव चिह्न पर ही लड़ने को मजबूर किया। चुनाव प्रचार के दौरान ही कई बार शिवपाल का यह दर्द जुबान पर आ गया था। उन्होंने कहा था कि बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के कहने पर उन्होंने अपनी पार्टी कुर्बान की, लेकिन महज एक सीट दी गई।
>> UP School Timing- प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समय में हुआ बदलावराजनीतिक जानकारों का कहना है कि शिवपाल यादव इस बात को लेकर खफा हैं कि उनका जब भी भतीजे से टकराव हुआ है, मुलायम पुत्र मोह से ही बंधे दिखे हैं, जबकि शिवपाल ने दशकों तक मुलायम के साथ मिलकर जमीन पर मेहनत करके सपा को मजबूती दी थी।
ट्विटर पर लिखा- हैं तैयार हम शिवपाल के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच शनिवार को जहां शिवपाल यादव ने कहा कि जल्द ही उचित समय आने वाला है। वह अगले कदम का ऐलान करेंगे। इस बीच उन्होंने ट्विटर पर नया पोस्टर लगाते हुए लिखा, ''हैं तैयार हम।'' माना जा रहा है कि जल्द शिवपाल यादव भतीजे अखिलेश यादव को बड़ा झटका दे सकते हैं।