Political News : भाजपा नेताओं पर हुए हमले का मुददा और गर्माया, भाजपा संगठन ने लगाए गंभीर आरोप
BJP's district organization submitted a comprehensive memorandum to the police commissioner
भारत
आर.पी. रघुवंशी
29 Nov 2025 07:13 PM
Political News : ग्रेटर नोएडा/नोएडा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर हुए जानलेवा हमले का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में कल भाजपा के जिला संगठन ने पुलिस कमिश्नर को एक व्यापक ज्ञापन सौंपा था। अब भाजपा के नेता लखनऊ जाकर इस मसले को मुख्यमंत्री व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने उठा रहे हैं।
Political News :
सब जानते हैं कि एक सप्ताह पूर्व ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता महेश शर्मा व संचित शर्मा उर्फ सिंगा पंडित पर दिन-दहाड़े सरेराह जानलेवा हमला हुआ था। विभिन्न संगठन इस मामले को अपने-अपने ढंग से उठा रहे हैं। कल भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में इस मुद्दे पर पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में भाजपा संगठन ने पुलिस की कार्यप्रणाली को पूरी तरह से कठघरे में खड़ा किया है। सत्तारूढ़ पार्टी के संगठन द्वारा अपनी ही सरकार की पुलिस को आईना दिखाना बड़ी बात है। भाजपा के संगठन ने कल दिए गए ज्ञापन में जो भी लिखा है वह बेहद अहम है। हम अपने पाठकों की सुविधा के लिए उस ज्ञापन को ज्यों का त्यों प्रकाशित कर रहे हैं। (नीचे पढ़ें)
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश)
विषय- दिनाँक 03/11/2022 को भाजपा मंडल अध्यक्ष एवम् कार्यकर्ताओ पर हुए जानलेवा हमले के सन्दर्भ में।
महोदय,
जैसा कि आपके संज्ञान में है कि दिनाँक 03/11/2022 को जिला भाजपा गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष श्री महेश शर्मा, भाजपा कार्यकर्त्ता श्री संचित शर्मा व श्री शिवम शर्मा पर घातक जानलेवा हमला हुआ था। अभी तक भी पुलिस विभाग के द्वारा उक्त घटना को खोला नही जा सका है जिससे जनपद-भाजपा एवम् आम जनमानस में क्षोभ एवम् रोष का भाव है।
जैसा कि आपको अवगत ही है कि जिला भाजपा संगठन सांगठनिक कार्यो के साथ ही जनता एवम् पुलिस प्रशासन के मध्य सेतु का कार्य करती है एवम् समय-समय पर समसमायिक विषयों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षण का कार्य भी हम पार्टी जन करते रहते हैं।
उक्त विषय पर निम्नांकित बिन्दुओ के द्वारा जनपद-भाजपा आपका ध्यानाकर्षण चाहती है।
1. उक्त हमले में प्रयुक्त हुई गाडी का नंबर एवम् मालिक का अता-पता पुलिस अभी तक नही लगा पाई है।
2. जैसा कि पीडि़तो के द्वारा स्न.ढ्ढ.क्र में वर्णित है कि हमलावर 6-7 की संख्या में थे एवम् घातक हथियारों से लैश थे। अभी तक भी पुलिस के द्वारा किसी भी अपराधी की पहचान व पता नही लग पाया है।
3. जैसा की सर्वविदित है उक्त घटना के समय ग्रेटर नोएडा में "India Water Week" चल रही थी एवम् होटल रेडीसन में 22 से अधिक देशो के अंतराष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल उपस्थित थे। उस समय होटल रेडीसन के अत्यंत समीप जबकि उस समय पुलिस प्रशासन से अत्यंत सतर्क एवम् चाक चोबंद होने की अपेक्षा की जाती है, यह वारदात अत्यंत सोचनीय एवम् चिंता जनक है।
4. समाचार पत्रों के द्वारा ज्ञात हुआ है, की यह हमला पैसे के लेन-देन के विषय में है, मान लिया जाए अगर ऐसा भी है, तो सम्पूर्ण तथ्यात्मक विशलेषण सार्वजनिक होना चाहिए।
5. अगर पैसे का विवाद भी है तो हमारे संगठन का ऐसा मानना है कि घातक हमला व पैर तोड़ देना कहाँ तक न्यायोचित है ?
6. संगठन को भय है, कि गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र क्या तीन दशक पुराने गैंगवार एवम् अपराध मिश्रित युग की ओर जा रहा है ?
अत: महोदय, जनपद गौतमबुद्ध नगर भाजपा संगठन आपसे अपेक्षा करता है कि उक्त घटना को तुरन्त खोलकर सार्वजनिक किया जाए ताकि पुलिस प्रशासन का रसूख पुर्न स्थापित हो सके एवम् जनता के मध्य में भाजपानीत सरकार का अपराध मुक्त प्रदेश का ध्येयवाक्य परिलक्षित हो सके जबकि दिनाँक 01-11-2022 को उ0 प्र0 के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर में अपराध को समूल नष्ट किये जाने की बात कही गयी थी, उसके 2 ही दिन बाद इस प्रकार की भयावह घटना को शहर के बीचों-बीच दिन दहाड़े जबकि पुलिस के द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग चलाये जाने के बावजूद भी अंजाम दिया गया, हमें जनता के मध्य पार्टी की रीति नीति के प्रचार-प्रसार के समय आम जनता के रोष व क्षोभ का सामना न करना पड़े क्योकि अन्तत-डबल इंजन की सरकार को प्रदेश में मजबूती से बनाये रखने के लिये भाजपा संगठन कटिबद्ध है।
बड़ा सवाल !
केन्द्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर हुए कातिलाना हमले के आठ दिन बाद भी हमलावर ''फरारÓÓ हैं। ऐसे में यह सवाल चौतरफा गूंज रहा है कि जब सत्ता में बैठी पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा?
Political News :
भाजपा अध्यक्ष नींद में !
पार्टी की किर-किरी कराने के बाद कल भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी आठ दिन बाद सिंगा पंडित पर हुए हमले के मामले में सामने आये। बता दें कि गत 3 नवंबर को सिंगा पंडित एवं भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष महेश चंद शर्मा के ऊपर पी3 गोल चक्कर पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें महेश चंद शर्मा बाल-बाल बच गए थे और सिंगा पंडित को हमलावरों ने पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। आज भी सिंगा पंडित अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
आठ दिन का समय बीत जाने के बाद जब पार्टी की पूरी तरह किरकिरी हो गई तब भाजपा के जिला अध्यक्ष कल कोरम पूरा करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ एसीपी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। इस बात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इतनी बड़ी घटना के बाद आठ दिन तक भाजपा के अध्यक्ष व उनका संगठन कहां सो रहा था।
भाजपा नेता सिंगा पंडित के ऊपर हुए हमले का मामला गौतम बुद्ध नगर से लेकर लखनऊ तक गर्म है उसके बावजूद भी जिला अध्यक्ष के कान पर 8 दिन तक जू नहीं रेंगी। कल उन्होंने दबे मन से पार्टी पदाधिकारियों के साथ एसीपी के यहां पहुंच कर ज्ञापन देकर खानापूर्ति करने की कोशिश की है। एक तरफ भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र में सरकार है वहीं दूसरी ओर भाजपा के ही लोग गुंडों से पिट रहे हैं।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश चंद शर्मा एवं सिंगा पंडित के मामले को लेकर पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। भाजपा के खेमे में इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।