Political : राजनीति ने खो दी है अपनी शालीन भाषा : शरद पवार
Political: Politics has lost its decent language: Sharad Pawar
भारत
चेतना मंच
12 Apr 2023 03:46 PM
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि आज की राजनीति ने अपनी शालीन भाषा खो दी है। आज जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, वैसा पहले कभी सुनने को नहीं मिलती थी।
वह जब्बार पटेल द्वारा निर्देशित 1979 की मराठी फिल्म ‘सिंहासन’ से संबंधित एक चर्चा में बोल रहे थे। यह फिल्म 1970 के दशक की महाराष्ट्र की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने कहा कि राजनीति ने आज अपनी शालीन भाषा खो दी है। अब जिस अतिवादी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, वह अतीत में कभी भी राजनीतिक विमर्श का हिस्सा नहीं थी।
यह पूछे जाने पर कि वह उन दिनों की किस चीज को याद करते हैं, पवार ने कहा कि उन दिनों की राजनीति अधिक शालीन थी। मौजूदा दौर में वह बात दूर—दूर तक दिखाई नहीं पड़ती है। पवार ने कहा कि बड़े ओहदों पर आसीन लोग भी भाषा की मर्यादा का ध्यान नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में व्यक्ति और पद दोनों की गरिमा धूमिल हो रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।